जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा भगवानपुर, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय): “हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की…” के जयघोष से भगवानपुर का मंदिर परिसर शुक्रवार की मध्यरात्रि से ही गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पूजन के बाद जैसे ही मंदिर का पट खुला, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। शनिवार दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।

- Sponsored Ads-

शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन और प्रसाद चढ़ाने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ बनी रही। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर होते रहे।

जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा भगवानपुर, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। पूजन के बाद पट खुलते ही मेला अनौपचारिक रूप से शुरू हो गया। मेले का विधिवत उद्घाटन रविवार शाम छह बजे किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा ने बताया कि शनिवार को तेघड़ा बाजार में मेला उद्घाटन होने के कारण भगवानपुर में रविवार को उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम पूजा समिति की बैठक आयोजित कर मेले की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा भगवानपुर, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 3मेले को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा, सचिव बलबीर कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय, उप सचिव अमरजीत कुमार महतो, मुकेश कुमार और संजीव कुमार उर्फ टिंकू सहित पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है।

पूरा मेला परिसर दुल्हन की तरह सजाया गया है और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। खरीदारी के लिए मीना बाजार, मिठाई और खिलौनों की दुकानें तथा जलपान की स्टॉलें सजकर तैयार हैं।

जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा भगवानपुर, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 4मनोरंजन के लिए बच्चों और युवाओं के बीच टावर झूला, ड्रैगन झूला, डोर-डोर, ब्रेक डांस, नाव और रेलगाड़ी जैसे आधुनिक झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शनिवार रात से मेला मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा।

Share This Article