नालंदा: सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले में में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित उपकरण बरामद

DNB Bharat Desk

सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ला में पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने राहुल कुमार के मकान में किरायेदार अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक विश्वकर्मा के फ्लैट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार निर्माण से संबंधित उपकरण, तैयार हथियार, अर्धनिर्मित हथियार, हथियारों के पार्ट्स, रॉ मटेरियल, विभिन्न बोर की गोलियां और हथियार निर्माण के अन्य सामान बरामद किए गए।

नालंदा: सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले में में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित उपकरण बरामद 2गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से अपनी पत्नी कुमारी साक्षी के सहयोग से अवैध हथियार निर्माण और बिक्री का कार्य कर रहा था। उसने यह तकनीक अपने ननिहाल मुंगेर में सीखी थी और नालंदा में एक मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर रहा था।

- Sponsored Ads-

नालंदा: सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले में में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित उपकरण बरामद 3पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके घर से कई बैंकों के एटीएम कार्ड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।बरामद सामग्रियों में एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन बैरल, नौ अर्धनिर्मित मैगजीन, 11 पिस्टल स्लाइडर, 84 औजार सहित भारी मात्रा में अन्य हथियार व उपकरण शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि इस मामले में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article