सोशल मिडिया पर हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल मामले में एक युवक को गिरफ्तार व एक विधि विरुद्ध बालक को निरोध किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार  ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के वायरल वीडियो का सत्यापन कर  आरोपित बगरस गांव निवासी पंकज ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार को  गिरफ्तार किया गया।

सोशल मिडिया पर हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 2पूछताछ करने पर बताया गया कि ग्रामीण नाबालिग दोस्त द्वारा अवैध हथियार उपलब्ध कराया गया।उसके निशानदेही पर छापेमारी की गई तो उसके घर से दो खोखा व दो तलवार बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 176/25 दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया एवं विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर न्यायालय भेजा गया है।

Share This Article