समस्तीपुर: चंद्रपुर में खाद के अवैध भंडार पर छापेमारी, बिना लाइसेंस दुकान चलाने वाले पर FIR

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के देवड़ा पंचायत के चंद्रपुर गांव में खाद की कालाबाजारी की गुप्त सूचना पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।  छापेमारी में चंद्रपुर निवासी अनिल कुमार के मकान में बिना लाइसेंस के उर्वरक का भंडारण पाया गया।

- Sponsored Ads-

जिसे कालाबाजारी की आशंका पर जप्त का मकान को सील किया गया। बता दें कि अनिल कुमार चंद्रपुर गांव स्थित चौक पर अवैध रूप से खाद का दुकान चलाते थे और कालाबाजारी करते थे। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त छापेमारी की गई। जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार दुकान में ताला बंद कर फरार हो गया।

समस्तीपुर: चंद्रपुर में खाद के अवैध भंडार पर छापेमारी, बिना लाइसेंस दुकान चलाने वाले पर FIR 2जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़ा गया तो विभिन्न कंपनी का 37 बोरा यूरिया, 17 बोरा पोटाश, 07 बोरा एन पी के, 11 बोरा एस एस पी व अन्य उर्वरक जप्त किया गया और एफआईआर दर्ज किया गया है। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि यदि कोई खाद का अवैध कारोबार कर रहे है या बिना लाइसेंस का बेच रहा है तो इसकी सूचना दें उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article