नालंदा : सबैत गांव में हमलावर के निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कट्टा,53 जिंदा कारतूस एक बाइक ,एक मोबाइल किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार को नालंदा थाना क्षेत्र इलाके सबैत गांव में दो युवकों के द्वारा एक युवक अलमास की गोली मारकर हत्या कर भागने के क्रम में पुलिस के द्वारा दोनों को नालंदा रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर तनवीर मलिक के पॉकेट से पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

- Sponsored Ads-

तनवीर मलिक के द्वारा बताया गया कि हत्या करके पिस्टल को शव के पास ही छोड़ दिया है। प्राप्त हथियार के संबंध में पूछताछ किए जाने पर दूसरे युवक अब्दुल अहमद के द्वारा बताया गया कि उसके गांव में रहने वाले मामा हाफिज अरमान अपने घर में हथियार और कारतूस छुपा कर रखते हैं।दोनो ने वही से हथियार चुराकर हत्या में इन लोगों ने हथियार और कारतूस का इस्तेमाल किया है।

नालंदा : सबैत गांव में हमलावर के निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कट्टा,53 जिंदा कारतूस एक बाइक ,एक मोबाइल किया बरामद 2 पुलिस ने दोनों हमलावरों के निशानदे ही पर मामा हाफिज अरमान के घर से एक लोहे का फाइटर एक देसी कट्टा एक लोडेड देशी पिस्तौल एक लोहे का बना मैगजीन एक स्मार्टफोन 53 जिंदा कारतूस एवं एक खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। 8 अक्टूबर को युवक अलमास की हत्या अश्लील वीडियो बनाने के विवाद को लेकर किया गया था।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article