कैमूर: सड़क पर टहलने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने किया 5 राउंड फायरिंग, फायरिंग में शिक्षक को गोली लगने से घायल

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले के मोहनिया भभुआ पथ पर खाने खाना खाने के बाद रात्रि 9:00 बजे टहल रहे शिक्षक को पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई ,जिसमें एक गोली उनके हाथ में लगी और जब वह भागने लगे तो कई राउंड फायरिंग करने की बातें सामने आ रही है। किसी तरह वहां से वह भाग कर अपनी जान बचाये। फिर उनको उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया ।

- Sponsored Ads-

कैमूर: सड़क पर टहलने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने किया 5 राउंड फायरिंग, फायरिंग में शिक्षक को गोली लगने से घायल 2वहीं सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से दो खोखा और एक पीलेट बरामद कर लिया है। घायल व्यक्ति मोहनिया शहर के इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू बताये जा रहे हैं जो प्राथमिक उर्दू विद्यालय मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 7 में पढाते हैं। गोली मारने वाले कौन थे और किस कारण से चलाई गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस जांच कर रही है ।

कैमूर: सड़क पर टहलने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने किया 5 राउंड फायरिंग, फायरिंग में शिक्षक को गोली लगने से घायल 3घायल इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू ने बताया कि हम खाना खाने के बाद रात्रि 9:00 बजे मोहनिया भभुआ पथ पर श्री हरि होटल के पास टहल रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोग आए और पीछे बैठा व्यक्ति मेरे ऊपर फायरिंग कर दिया। एक गोली मेरे हाथ में लगी तो मैं भागने लगा तो तीन चार राउंड फायरिंग किया। जिसमें मैं किसी तरह बच गया और अपने बुआ के घर पहुंचा तो फिर घटना की जानकारी परिजनों को हुई ।

कैमूर: सड़क पर टहलने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने किया 5 राउंड फायरिंग, फायरिंग में शिक्षक को गोली लगने से घायल 4मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात्रि सवा दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू अंसारी को बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। एक गोली उनके हाथ में लगी है। उनका उपचार अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में चल रहा है। घटना स्थल से दो खोखा और एक पीलेट बरामद किया गया है। गोली किस कारण से मारी गई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article