बेगूसराय के बलिया अनुमंडल में बनेगा नया कोर्ट काम्प्लेक्स-सम्राट चौधरी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय/बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बेगूसराय के बलिया अनुमंडल में नये कोर्ट काम्प्लेक्स तथा न्यायिक पदाधिकारिओं आवासीय क्वार्टर हेतु 6.049 एकड़ रैयती भूमि के अर्जन के लिए 28.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय न्यायालयों की आधारभूत संरचना हेतु भूमि उपलब्ध कराने से न्याय प्रक्रिया सुविधाजनक होगी और त्वरित इससे स्थानीय वादों का त्वरित निष्पादन हो सकेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेगूसराय के बलिया अनुमंडल में नए कोर्ट परिसर तथा न्यायिक पदाधिकारी के आवास के निर्माण होने से वहां के स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी एवं न्यायिक पदाधिकारी के आवास बनने से उन्हें वहां रहने में की भी सुविधा प्राप्त होगी।

मौके पर
जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडे,रामप्रवेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार ,सुनील मुन्ना, मृत्युंजय कुमार वीरेश , राकेश मुन्ना,सुमित सन्नी,जिला मंत्री शुभम कुमार , अविनाश कुमार,संजन जायसवाल, शिल्पी चौरसिया, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी, सह मंत्री मुकेश राय सहित सभी जिला पदाधिकारी ने उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article