अफवाहों पर न दें ध्यान, सोसल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- सदर डीएसपी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला पुलिस मुहर्रम पर्व को लेकर है मुस्तैद।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफरा बाजार में मुहर्रम पर्व को लेकर झंडा टांगें जाने को लेकर दो समुदायों में हुए मतभेदों और एक दूसरे के प्रति बढ़ते वैमनस्यता को देखते हुए सदर एसडीओ रामानुज सिंह, डीएसपी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से डीह पर पंचायत और भवान्दपुर पंचायत के सभी जंनप्रतिनिधीयों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं समेत हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों के साथ भवानंदपुर पंचायत भवन में बैठक किया।

अफवाहों पर न दें ध्यान, सोसल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- सदर डीएसपी 2

बैठक में दोनों पक्षों के दलिलों को सुनने के बाद सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि पर्व हिंदू का हो या मुस्लिम का दोनों समुदायों के लोग एक दूसरे के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेगें ।इस संबंध में डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक आदि पर जिला प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।

- Sponsored Ads-

असमाजिक तत्वों, अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने मौके पर मौजूद दोनों समुदायों के लोगों से अपील करते हुए कहा अफवाहों से बचें। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सह बरौनी थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार, वीरपुर थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार मुखिया दिपक कुमार, मुखिया राजीव सिंह, पंसस अस्मिता कुमारी, पंसस प्रतिनिधि मंटुन चौधरी, पूर्व पंसस अजय झा, पूर्व जिला पार्षद सुरेश पासवान, पूर्व मुखिया मेराज अंसारी, सरपंच राजा राम पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article