फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

DNB BHARAT DESK

फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

 डीएनबी भारत डेस्क

शुक्रवार को प्रखंड के फ़फ़ौत पंचायत भवन पर फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार द्वारा बीसीएम दयाशंकर को खिलाकर किया गया । मौके पर पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार , सरपंच दिलदार हुसैन , आशा फेसिलेटर अवनिशा कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे । इस मौके पर प्रभारी दिलीप कुमार ने कहा कि फाईलेरिया एक गंभीर बीमारी है । जो इंसान को पंगु बना देता है ।

- Sponsored Ads-

फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ 2

आज से पूरे प्रखंड में स्वास्थ्य कर्मयो की टीम घर घर जाकर फाईलेरिया की दवा खिला रही है । सभी लोग दवा को खा ले । हम जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह करते हैं इस महान कार्य मे खुलकर स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें ।

 

बेगूसराय, खोदावंदपुर संवाददाता अरुण मिश्रा 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article