समस्तीपुर रेल मंडल की बड़ी कार्रवाई: रोसड़ाघाट स्टेशन के तत्काल काउंटर पर छापेमारी, टिकट दलालों में हड़कंप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर रेल मंडल के रूसेराघाट रेलवे स्टेशन स्थित तत्काल टिकट काउंटर पर वाणिज्य विभाग, आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। 

- Sponsored Ads-

उक्त टिकट काउंटर पर टिकट दलालों के सक्रिय होने की शिकायत पर टीम ने पहुंच कर जांच की। इस दौरान कतार में खड़े लोगों का पर्ची व आधार कार्ड का मिलान भी रेल अधिकारियों ने किया। हालांकि इस दौरान कोई टिकट दलाल व संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया।

 समस्तीपुर रेल मंडल की बड़ी कार्रवाई: रोसड़ाघाट स्टेशन के तत्काल काउंटर पर छापेमारी, टिकट दलालों में हड़कंप 2जांच के दौरान टिकट लेने के लिये पंक्ति में खड़े सभी वैद्य लोग ही पाये गये। इस अभियान में आरपीएफ सब इंस्पकेक्टर पीके चौधरी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Share This Article