बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 8 लोग डूबे, चार की मौत, चार लोगो को लोगो ने डूबने से बचाया

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 8 लोग डूब गया। जिसमें चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। जबकि चार लोगों को लोगों ने डूबने से बचाया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 8 लोग डूबे, चार की मौत, चार लोगो को लोगो ने डूबने से बचाया 2घटना खोदवंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बुढी गंडक नदी में स्नान कर रहा था तभी 8 लोग डूबने लगे। डूबता देख लोगों ने कूद कर चार लोगों को जिंदा पानी से निकाल कर जान बचाया। जबकि चार लोगों को बचा नहीं पाया ।जिससे डूबने से चारों लोगों की मौत हो गई है।

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 8 लोग डूबे, चार की मौत, चार लोगो को लोगो ने डूबने से बचाया 3वही काफी खोजबीन के बाद चारों लोगों का शव बरामद किया है। फिलहाल  घटना के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लगी हुई है। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर खोदावंदपुर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article