आग से झुलसे एक व्यक्ति सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती, हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के रामपुर जलालपुर में बीती रात भयानक आग लगी थी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में गंभीर हालत में झूलसे एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया है जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर निवासी रंजीत शाह के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के रामपुर जलालपुर में बीती रात भयानक आग लगी थी जिसमें एक घर पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया।

- Sponsored Ads-

आग से झुलसे एक व्यक्ति सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती, हालत गंभीर 2आग लगने के दौरान घर में एक बच्चा फस गया था जिसे निकालने के लिए रंजीत शाह अंदर प्रवेश कर रहे थे और बच्चे को निकाल कर जैसे ही बाहर आ रहे थे उसी क्रम में घर में रखा एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त घटना में सात लोग के झुलसने का अनुमान है जिन्हें विभिन्न जगहों पर इलाज के लिए भेजा गया है । फिलहाल रंजीत शाह का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article