डीएनबी भारत डेस्क
बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चरते-चरते एक गाय अचानक संकरे नाले में जा गिरी। नाले की चौड़ाई कम होने के कारण गाय बीचों-बीच बुरी तरह फंस गई और निकलने में असमर्थ हो गई।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल नगर निगम को सूचना दी, लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए जुगाड़ के सहारे गाय को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि गाय टिकुलीपर इलाके के किसी व्यक्ति की है, जो चरते-चरते कागजी मोहल्ला पहुंच गई थी और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई।
नाले में गिरने से गाय को कई जगह चोटें भी आई हैं।“गाय करीब दो घंटे तक नाले में फंसी रही, नगर निगम को सूचना दी गई थी, लेकिन हमलोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला।”स्थानीय लोगों की तत्परता और प्रयास से एक बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन इस घटना ने शहर के खुले और संकरे नालों की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क