बेगूसराय में महिला पर डायन का आरोप लगाकर पति और पुत्र को दबंग पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्यावारी मोहल्ले की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर एक महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर दबंग पड़ोसियों ने महिला के पति एवं पुत्र को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्यावारी मोहल्ले की है। पीड़ित महिला की पहचान अयोध्यावारी निवासी विजय पंडित की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

महिला ने आरोप लगाया है कि 8 दिन पूर्व उसके पड़ोसी डब्लू पंडित की पुत्री की किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।जिसके बाद से डब्लू पंडित एवं उसके परिवार के सदस्यों ने सरिता देवी पर डायन होने का आरोप लगाया एवं गाली गलौज करते रहे।

बीती रात जब सरिता देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में थी तभी डब्लू पंडित अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंच गया और लाठी डंडे से सरिता देवी के पति विजय पंडित एवं पुत्र निशांत कुमार को पीट-पीट कर घायल कर दिया।

वहीं उक्त मामले में पुलिस ने आपसी विवाद में मारपीट की बात बताई है। फिलहाल सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छान बिन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article