नालंदा: छबीलापुर थाना पुलिस ने ट्रक मालिक की हत्या का किया खुलासा,हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,दो देसी कट्टा पांच जिंदा कारतूस बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में बीते 22 अगस्त को रात्रि 10 बजे के करीब अजय कुमार ट्रक मालिक की हत्या गोली मारकर दी गई थी। इस हत्याकांड मामले में 4 आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए डीएसपी राजगीर प्रदीप कुमार ने बताया की बीते दिनों अजय कुमार अपने ट्रक ड्राइवर बबलू यादव को खाना देने के लिए दरगाही खंधा गए थे, जहां अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

- Sponsored Ads-

अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छबीलापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल, दो देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

नालंदा: छबीलापुर थाना पुलिस ने ट्रक मालिक की हत्या का किया खुलासा,हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,दो देसी कट्टा पांच जिंदा कारतूस बरामद 2पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अजय कुमार की हत्या के लिए पूर्व नियोजित साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article