घटना बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव की है। घायल युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव के रहने वाले नारायण यादव का पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गई है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई और देखते ही देखते जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।वही इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही गोलीबारी के बाद मौके पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे।

घटना बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव की है। घायल युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव के रहने वाले नारायण यादव का पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गई है। घायल रंजीत यादव ने बताया है कि गांव के ही फुहेरे भाई के साथ जमीनी विवाद वर्षों से चला रहा था। वह अपना हिस्से का जमीन बेच दिया। आज फिर से मेरे जमीन पर जबरन खेत जोतने के लिए आ गया था।
तभी खेत जोतने का विरोध किया तो पहले मारपीट करने लगा उसके बाद देखते ही देखते गोली चलाना शुरु कर दिया। गोली चलते ही रंजीत यादव को दो गोली लग गई। गोली लगते ही रंजीत यादव बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में रंजीत यादव को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
डीएनबी भारत डेस्क