18 लीटर विदेशी शराब के साथ उपमुखिया समेत दो अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

चकिया थाना अंतर्गत सिमरिया रुपनगर में बीती शाम गुप्त सूचना के आधार पर चकिया थाना की ग्शती पुलिस गाड़ी ने काले रंग की स्कार्पियो पर अवैध शराब की खेप होने की सूचना पाते ही गाड़ी का पीछा किया तो काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी पुलिस गाड़ी को देखकर सिमरिया, रुपनगर, गंगा प्रसाद की ओर तेजी से भागने लगा। पुलिस की गश्ती वाहन ने पीछा करते हुए गाड़ी को कब्जे में लिया।

चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि गाड़ी में सिमरिया- 2 उपमुखिया सुदीन पासवान, रुपनगर निवासी अविनाश कुमार, सुजीत कुमार रजक सहित 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सभी शराब के कारोबार में संलिप्त हैं। सिमरिया दो उपमुखिया सुदीन पासवान की गिरफ्तारी की सूचना आग की तरह फैल गई। जनप्रतिनिधि अवैध शराब के कारोबार में शामिल हैं।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्कार्पियो गाड़ी को पुलिस ने करीब 45 मिनट तक पीछा करती रही और उपमुखिया गाड़ी को गांव की गली मोहल्ला में गाड़ी को तेज गति से भगाते रहे कि किसी भी तरह भाग निकले लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उपमुखिया सुदीन पासवान सहित दो अन्य को जेल भेज दिया।वाहन को जब्त कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article