भाजपा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के विरुद्ध खोला मोर्चा, जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी पर लगाया गाली गलौज करने का आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-बिहार शरीफ के दीपनगर स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती के द्वारा भाजपा जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी के ऊपर गाली गलौज और बैठने को लेकर हुए विवाद में चप्पल उठाकर मारने का प्रयास किया गया था।

भाजपा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के विरुद्ध खोला मोर्चा, जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी पर लगाया गाली गलौज करने का आरोप 2

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस खबर के बाद अब बीजेपी महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने अपने ही पार्टी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। भाजपा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने एक निजी सभागार में अपने समर्थकों के साथ बैठक की और बैठक के दौरान अपने ही पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के ऊपर भी चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

भाजपा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के विरुद्ध खोला मोर्चा, जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी पर लगाया गाली गलौज करने का आरोप 3वहीं जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। बीजेपी नेत्री प्रज्ञा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अब महिलाओं के साथ सम्मान नहीं होता है। भाजपा महिला समर्थको ने गाली गलौज करने वाले जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article