बारात जाने के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बीते रात बारात के क्रम में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें की दोनों ही पक्ष से तकरीबन 14 लोग घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के जहानपुर हबीब चौक की है।  मामले में हिंदू पक्ष से रविंद्र कुमार समेत तकरीबन 11 लोग घायल हैं तो वहीं मुस्लिम पक्ष के मोहम्मद नूर आलम समेत चार लोग घायल हैं।

बारात जाने के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच 2बताया जा रहा है कि बीते रात नूर आलम के एक परिजन की शादी थी और बारात आई हुई थी एवं सड़क पर कुर्सी लगाकर लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान हिंदू पक्ष के  बारात दरवाजे लगने के लिए जा रही थी । तभी हिंदू पक्ष के लोगों ने मुस्लिम पक्ष के लोगों को कुर्सी हटाकर सड़क खाली करने के लिए कहा जिस पर मुस्लिम पक्ष के लोग राजी नहीं हुए और धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया तथा हिंसक रूप ले लिया

बारात जाने के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच 3

तथा दोनों ही ओर से लाठी डंडे एवं ईट पत्थर चलना शुरू हो गया। बाद में बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत करवाया। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article