समस्तीपुर: खाकी को चुनौती, DIG के जाते ही बदमाशों ने खोला मोर्चा, मगरदही में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय से सटे मगरदही वार्ड 36 रविवार की दोपहर बाद करीब 03:30 बजे एक एक बार फिर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठी।

- Sponsored Ads-

बदमाशों ने इस दौरान इतनी गोलियां बरसायी की घटनास्थल के आसपास केवल खोखा ही खोखा नजर आ रहा था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है। घटना के संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, इस गोलीबारी की घटना को विगत कई वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद में अंजाम दिया गया है।

हालांकि घटना से संबंधित अभी तक अधिकारिक बयान नही आया है। आपको बता दें कि, कल शनिवार 17 जनवरी को ही दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी समस्तीपुर एसपी ऑफिस पहुंचे थे, जहां उन्होंने समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के सामने बड़े ही गर्व से कहा था कि, “समस्तीपुर एसपी बहूत अच्छा काम कर रहे हैं”।

इधर उनके आने और यहां से जाने का 24 घंटा का समय भी पुरा नही हुआ था कि, बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पुरे समस्तीपुर को हिला दिया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article