बुढ़ी गंडक बीबी घाट तटबंध पर गोली लगने से युवक घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर पश्चमी बीबी घाट के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

शुक्रवार की देर रात खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चमी बीबी घाट समीप बांध पर गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान खोदावंदपुर थाना के बरियारपुर पश्चिम वार्ड 5 निवासी स्व.गुलाब लाल महतो उर्फ गुलों महतो के पुत्र झुनियां महतो के रूप में किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए समस्तीपुर लेकर जाया गया।

- Sponsored Ads-

जहां स्थिति गंभीर देख परिजनों ने झुनियां को बेहतर इलाज के लिए ले गए।जानकारी मिलने पर खोदावंदपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक उसके परिजन जख्मी को इलाज के लिए जा चुका थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार झुनियां गांव में शराब का अवैध कारबार करता है।

शुक्रवार की देर रात नशे की हालत में कमर में लोडेड पिस्टल लेकर अपने साथी के साथ वाइक से कही जा रहा था। तभी अचानक उसके पिस्टल से गोली चल गयी। गोली झुनियां के जांघ में लगने की सूचना है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया घटना की जांच की जा रही है। जख्मी झुनियां कहां इलाजरत है इसका पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article