वीरपुर में मारपीट के दौरान दो व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जिन्दपुर वार्ड संख्या 13 निवासी मो. जाहिद ने  वीरपुर थाना के पदाधिकारियों को दिये फर्दबयान में पड़ोस के ही मो. लुकेमान की पत्नी व दो पुत्र पर मारपीट करने व 1400 रुपए छीन लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 10 जून की रात्रि घटना घटी।

आरोपियों ने मिलकर बुरी तरह से पीटा। जब जान बचा कर भागा तो उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिये व उसके साथ भी मारपीट की। साथ ही पॉकेट से 1400 रुपए छीन लिया और जाते समय कहा कि केस करोगे तो जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article