विकास के कार्यों में विवाद करना मुझे मंजूर नहीं – बीडीओ

DNB Bharat Desk

सोमवार को बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र व थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के जगदर  पंचायत के फजीलपुर गांव में  बन रहे नाला को रोकने की जगह पर जाकर गड्ढा करवाया।

 विकास के कार्यों में विवाद करना मुझे मंजूर नहीं - बीडीओ 2बीडीओ ने बताया कि जगदर पंचायत अंतर्गत हनुमान मंदिर से मतखोवा तक नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नाला निर्माण के दौरान कुछ दूरी में नाला निर्माण हेतु गड्ढा करने से कुछेक लोगों के द्वारा निजी स्वार्थ के लिए रोक दिया गया था।

विकास के कार्यों में विवाद करना मुझे मंजूर नहीं - बीडीओ 3जिसकी शिकायत मिलने पर बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर, सीओ भाई विरेंद्र, थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में सोमवार को जेसीबी के माध्यम से विवादित जगह पर गड्ढे करवाये गये।

Share This Article