खगड़िया में बेटे के जन्म की खुशी में जम कर छलकाए गए जाम, वीडियो वायरल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया के गंगोर थाना क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के यहां बेटे के जन्म लेने की खुशी में शराब पार्टी का आयोजन किया गया साथ ही तमंचे पर डिस्को डांस का भी आयोजन किया गया। खगड़िया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग मस्ती में झूम रहे हैं और उनके हाथों में शराब है। वहीं एक युवक हथियार लहराते हुए डांस करते भी देखा जा रहा है।

- Sponsored Ads-

शराब पार्टी की सूचना गंगोर पुलिस को मिली तो छापेमारी भी की लेकिन मौके से सभी लोग फरार हो गए। बता दें कि ओलापुर निवासी पंचायत समिति सदस्य डिम्पल कुमारी व पति प्रतिनिधि धीरज सिंह के घर पर बच्चे की छठी के अवसर पर पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे जिले के दिग्गज नेता सहित दर्जनों लोग शिरकत करने पहुंचे थे।

भोज का आयोजन किया गया। उसके बाद पंसस प्रतिनिधि धीरज सिंह व अन्य लोगो के द्वारा शराब पार्टी किया गया जिसमें भोजपुरी गीत पर सभी जमकर ठुमके लगाए शराब की बोतल के साथ देशी कट्टा लहराते हुए डांस कर रहे है। मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article