बेगूसराय में अज्ञात वाहन एक महिला को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन एक महिला को कुचल दिया।जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृत महिला की पहचान सदानंदपुर के रहने वाली रामसखी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आज सुबह महिला सड़क पार कर रही थी इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को कुचलते हुए। मौके से वाहन चालक फरार हो गया। वहीं इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन एक महिला को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article