बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर,ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला,घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह पुत्र प्रेम कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कडी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के लाखों स्थित एनएच 31 के पास की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह पुत्र प्रेम कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि प्रेम कुमार उर्फ छोटू, एमआर का काम करता था। उन्होंने बताया कि खगड़िया दवाई का आर्डर लेने के लिए गए थे। जब दवाई का आर्डर लेकर वापस प्रेम कुमार मोटरसाइकिल से सवार होकर खगड़िया से अपने घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लाखों स्थित एनएच 31 के पास जोरदार मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया।

जिससे प्रेम कुमार उर्फ छोटू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article