बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डांटे से जमकर मारपीट, दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डांटे से जमकर मारपीट हुई है। वही मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से दोनों पक्ष के तरफ से लाठी डांटे से मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि मारपीट के बाद घटनास्थल पर तकरीबन 1 घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। 

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डांटे से जमकर मारपीट, दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी 2मारपीट के घटना के बाद घटनास्थल पर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड नंबर 42 की है।  घटना के संबंध में घायल पार्वती देवी ने बताया है कि मेरा पुश्तैनी जमीन है। और बगल के रहने वाले लोग जबरन जमीन कब्जा करना चाहता है। बीती रात भी जमीन के कारण ही घर पर चढ़कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि हम लोग फुटपाथ पर दुकान चला कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते हैं। लेकिन वह लोग जी ने नहीं देता है जबरन वहां से जमीन कब जाकर हटाना चाहता है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डांटे से जमकर मारपीट, दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी 3उन्होंने बताया है कि घर में घुसकर पूरे परिवार की लाठी डंडे से बेहरमी से पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के घायल विजय कुमार का आरोप है कि पार्वती का पुत्र जितेंद्र कुमार शराब पीकर आया और गाली गलौज करने लगा। जब गाली गलौज का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर उन लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस मारपीट में दोनों पक्ष के और से आधा दर्जन लोग घायल है।

जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article