बिजली चेकिंग करने गए बिजली विभाग के जेई सहित अन्य कर्मी को ग्रामीणों ने खदेड़ा

DNB Bharat

नालंदा जिला के भागनबीघा थाना के पासवान टोला की घटना, जान बचाकर भागे कर्मी।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले में बिजली विभाग के ऊपर लगातार हमला होने के बावजूद बिजली चोरी रोकने एवं बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर बिजली विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रहूई प्रखंड के धमौली शाखा विद्युत केंद्र के कनीय विद्युत अभियंता द्वारा टीम गठित कर पिचासा गांव के पासवान टोला में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।

- Sponsored Ads-

जहां छापेमारी के दौरान चोरी कर रहे आधा-दर्जन से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीण काफी नाराज हो गए और विभाग के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के कर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों के द्वारा बिजलीकर्मीयो के साथ मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से विभागीय कागजात को भी छीनकर फाड़ दिया।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बिना दरवाजा खटखटाए बिजली विभाग के कर्मी बिजली चेकिंग के नाम पर घर में प्रवेश कर गए और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं बिजली विभाग जेई ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं पर जब कार्रवाई की बारी आती है तो उपभोक्ता इससे बचने के लिए इस तरह का हथकंडा का इस्तेमाल कर विधुत कर्मी व पदाधिकारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देनें के लिए आतुर हो जाते हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article