सीएफएमएस 2.0 के माध्यम से होगा विद्यालयों के खर्च का भुगतान, एचएम को दिया गया प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय): समग्र शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में संकुल संसाधन केंद्र एवं विद्यालय स्तर पर किए गए खर्च का भुगतान अब सीएफएमएस 2.0 के माध्यम से किया जाएगा। इस नई भुगतान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को बाईट भवन भगवानपुर में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

प्रशिक्षण के दौरान लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई कंपोजिट ग्रांट की राशि के व्यय एवं भुगतान की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि राशि खर्च करने से पहले विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार कर उसे पारित कराना अनिवार्य है। इसके बाद सामग्री की खरीद निबंधित दुकानदारों से ही करनी होगी। साथ ही सामग्री खरीद से संबंधित स्टॉक पंजी का संधारण भी आवश्यक है।

सीएफएमएस 2.0 के माध्यम से होगा विद्यालयों के खर्च का भुगतान, एचएम को दिया गया प्रशिक्षण 2उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान के लिए बिल स्पष्ट एवं वैध होना चाहिए। बिल और स्वीकृत्यादेश पर विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव तथा प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर अनिवार्य रहेगा। भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिल पर ‘पास फॉर’ तथा ‘पेड एंड कैंसिल’ की मुहर लगाकर हस्ताक्षर करना होगा।

प्रशिक्षण में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एसएनए स्पर्श 2.0 एवं ई-निधि के माध्यम से राशि व्यय करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा आवश्यक आईडी भी उपलब्ध कराई गई।इस दौरान विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित प्रधानाध्यापकों को 25 नवंबर तक हर हाल में कायाकल्प कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक, रईस, अर्चना, डेजी, शशिनाथ, संजीव, प्रभाकर, संदीप, विकास, राम प्रवेश, चंदन, लीला, देवव्रत, राजीव, विश्वजीत, संजीत सहित अन्य शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article