DNB Bharat Desk

बेगूसराय गांधी स्टेडियम में शांतिपूर्ण तरीके व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामूहिक रूप से बकरीद पर्व के नमाज अदा की गई

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। जहा बेगूसराय गांधी स्टेडियम में सामूहिक रूप से बकरीद पर्व के नमाज अदा की गई।  बकरीद पर्व के मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।  मौके पर अनुमंडल प्रशासन अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद दिखे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़ी धूमधाम से बकरीद त्यौहार मनाया गया। 

मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में नमाज पढ़ी गई। सभी लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं। इस दौरान महफूज़ रसीद ने कहा कि मुल्क की खुशहाली, तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई है। कुर्बानी कबूल करने के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी गई है। इसके बाद सभी इबादतगाहों पर नमाज अदा की जा रही है।

 कुर्बानी के गोश्त का तीन हिस्सा कर एक हिस्सा गरीबों को सदका किया जाता है।दूसरा हिस्सा दोस्त, रिश्तेदारों, पड़ोसियों को और तीसरा हिस्सा खुद इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी से अमन और भाईचारा कायम रखने की अपील की गई है। जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाता है। 

नमाज के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की असीम कुर्बानी को याद करते हुए बकरा और अन्य पशु की कुर्बानी दी गई। कुर्बानी पर्व बकरीद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का नमाज अदा की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article