नवाह यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा का आयोजन में 151 कन्याओं ने लिया भाग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के खोदावंदपुर स्थित बड़ा  पंचायत के तेतरही ब्रह्म स्थान में नवाह यज्ञ का शुभारम्भ सोमवार को वैदिक अनुष्ठान के साथ किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान 151 कन्याओ ने भाग लिया। भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ साथ गाजे बाजे के साथ निकला गया।

- Sponsored Ads-

नवाह यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा का आयोजन में 151 कन्याओं ने लिया भाग 2कलश शोभायात्रा के दौरान कुंवारी कन्याओं के साथ ग्रामीणों व नवाह यज्ञ संस्थान के सदस्य तेतराही यज्ञ स्थल से चल कर बाड़ा ककरही घाट पहुंचा जहां विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल संग्रह किया गया और कलश शोभा यात्रा बड़ा हनुमान मंदिर से तेलिया पोखर के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तेतराही पहुंचा।

यहाॅ पर कलश स्थापन के साथ विधिवत पूजापाठ करते हुए श्री सीता राम नाम का अखंड नौ दिवसीय जाप नवाज यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। यज्ञ स्थल पर मौजूद महंत रामबिनोद दास ने बताया है की यज्ञ आगामी 30 अगस्त तक चलेगी। यज्ञ के दौरान रासलीला,श्रीराम दरबार की झांकी, भक्ति नृत आदि का आयोजन किया जायेगा।

कलश शोभा यात्रा के दौरान राम विलाश यादव ,लालाबाबू महतो,विक्रम कुमार ,पंकज साह, सुनील यादव,बीरबल यादव,रविंद्र यादव ,मनोज यादव समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय,खोदावंदपुर से नितेश कुमार गौतम की रिपोर्ट

Share This Article