राजगीर के रत्नागिरी पहाड़ पर मनाई गई विश्व शांति स्तूप की 53वीं वर्षगाँठ

DNB Bharat Desk

राजगीर के रत्नागिरी पहाड़ पर मनाई गई विश्व शांति स्तूप की 53वीं वर्षगाँठ, मंत्री और सांसद ने लिया हिस्सा।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालन्दा के अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के रत्नागिरी पर्वत पर मंगलवार को 53 वाँ विश्व शांति स्तुप दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने फुजुई गुरुजी की पूजा अर्चना कर ताइको बजा की।

- Sponsored Ads-

आज के ही दिन जापानी बौद्ध भिक्षु फुजुई गुरुजी ने 25 अक्टूबर 1978 ई0 को विश्व शांति स्तूप मन्दिर का निर्माण रत्नागिरी पहाड़ पर कराया था। तब से प्रत्येक वर्ष 25 अक्टूबर को विश्व शांति स्तूप वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वर्ष 1978 में विश्व शान्ति स्तुप का निर्माण किया गया था। इसी पर्वत से ही भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को शान्ति का उपदेश दिए थे। मनोरम दृश्य के नाम से अपनी पहचान स्थापित करने वाली पंच पहाड़ियों में एक पर्वत रत्नागिरी पर विश्व भर के बौद्ध भिक्षु आकर पूजा अर्चना करते हैं और शांति का संदेश देते हैं।

वहीं जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को जन जन तक पहुँचा कर ही पूरे विश्व में शांति अपनाया जा सकता है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके उपदेश को मानते हुए ही शान्ति का संदेश लेकर चलते हैं।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article