नालंदा में परीक्षा का फार्म भर घर लौट रहे छात्र को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र के पॉश इलाका अंबेर में दो मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में सोसन्दी पंचायत के मुखिया आर्यन कुमार उर्फ सिंकू सिंह ने बताया कि युवक हवनपूरा गांव से बिहार शरीफ परीक्षा का फार्म भरने आया था और वह फॉर्म भर के अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अंबेर मोहल्ले के पास जो कि भीड़भाड़ वाला इलाका माना जाता है इसी जगह पर दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

- Sponsored Ads-

 

गनीमत यह रहीं की गोली युवक के पिछले हिस्से में लगी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और बिहार थाना के मदद से जख्मी हालत में युवक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां करीब आधे घंटे तक युवक एक्सरे के चक्कर में दर्द से कराहता रहा। एक्स-रे रूम की लचर व्यवस्था को देख थोड़ी देर के लिए परिजनों का गुस्सा भी साथ में आसमान पर चल गया। घटनास्थल से बिहार थाना की दूरी महज 500 मीटर है बावजूद हमलावरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article