हरनौत थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की घटना
डीएनबी भारत डेस्क

रविवार का दिन नालंदा में अपराध का दिन रहा ,तभी तो महज 12 घंटे के अंदर 3 अपराध की घटना जिले में घटी। जिसमें हिलसा थाना क्षेत्र इलाके में दो गोलीबारी और हरनौत का एक हत्या की घटना शामिल है। हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के शेरपुर गांव के पास खंधा में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।
वहीं युवक के शरीर पर कई जख्म के निशान है जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है फिलहाल अज्ञात युवक की पहचान की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है । चौकीदार ने बताया कि शव आधे जमीन में दफन किया हुआ था और आधा जमीन से बाहर था।
डीएनबी भारत डेस्क