घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव गंगा घाट की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां गंगा स्नान करने के दौरान चार युवक डूब गया। जिसमें दो युवक को लोगों ने गंगा नदी के पानी से निकाल कर जान बचाई वही दो युवक की खोजबीन जारी है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव गंगा घाट की है। बताया जा रहा है कि चारों युवक नयागांव स्थित गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गया था। गंगा स्नान करने के दौरान चारों युवा के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।
डूबता देख लोगों ने चारों युवक को हर संभव बचने का प्रयास किया। लेकिन दो युवक को किसी तरह लोगों ने बचा लिया जबकि दो युवक को बचा नहीं सका और दोनों युवक डूब गया। हालांकि इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी माहौल बना हुआ है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि चार युवक काम करने के लिए गया था। काम करने के दौरान ही चारों युवक गंगा स्नान करने के लिए नयागांव स्थित गंगा घाट पर गया था। स्नान करने के दौरान ही चारों युवक डूब गया।
जिसमें दो युवक को लोगों ने पानी से निकाल कर जान बचाया। जबकि दो युवक को बचा नहीं सका और गंगा नदी के पानी में दोनों युवक डूब गया है। बताया जा रहा है कि कुंदन कुमार और सनी कुमार का खोजबीन अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार नयागांव थाना क्षेत्र के गौतम मोहम्मदपुर के रहने वाले सभी युवक थे।
डीएनबी भारत डेस्क