शारदीय (खरीफ) कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार सरकार के कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित शारदीय (खरीफ) कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को आत्मा बेगूसराय एवं बरौनी प्रखण्ड कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया 1 एवं 2 और अमरपुर पंचायत में किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के प्रणव के द्वारा किसानों को कृषि की तकनीकी का उपयोग कर किसानों को अधिक ऊपज लेने की जानकारी दी गई।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर नीलम कुमारी ने खरीफ फसलों में नवीनतम तकनीक का उपयोग करने की बात कही। चौपाल कार्यक्रम में आत्मा बेगूसराय के डिप्टी पीडी अजीत कुमार ने कहा कि किसान स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न फसल की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं साथ हीं उन्होंने किसानों को मृदा जांच कराकर हीं फसल लगाने की सलाह दी।

शारदीय (खरीफ) कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 2युक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी तुलसी कुमारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुंदन कुमार ,मुख्यालय बीटीएम आरती यादव, सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार, पैक्स अध्यक्ष रामानुज सिंह, पंचायत समिति सदस्य वकील रजक,किसान सलाहकार प्रेम कुमार, दिनेश कुमार, मिथिलेश कुमार, किसान राहुल सिंह, राम इकबाल यादव, प्रियम कुमार, सदानंद यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Share This Article