भगवानपुर में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

DNB Bharat

पर्व सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, सभी कटुता को भूला कर आपसी सौहार्द के साथ आपस में गले मिलने का संदेश होली देता है- आशुतोष

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर चौक स्थित राधा मल्टी मार्ट के पास शुक्रवार को राष्ट्रीय जन जन पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार व मंच संचालन मनोज कुमार राहुल ने किया।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन 2

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि होली पर्व सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। सभी कटुता को भूला कर आपसी सौहार्द के साथ आपस में गले मिलने का संदेश होली पर्व देता है।

भगवानपुर में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन 3

उन्होंने कहा कि आज अन्य राज्यों में बिहारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसके जिम्मेदार लोगों को पहचानने की जरूरत है। बिहार में अपराध की स्थिति भयावह है। इस स्थिति में कोई भी उद्योगपति बिहार में पूंजीनिवेश नहीं करना चाहते हैं। बिहार की बदहाली को बदलने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है।

भगवानपुर में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन 4

मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना, राष्ट्रीय सचिव सोनू शंकर, जिलाध्यक्ष सत्यम कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन, प्रखंड अध्यक्ष सुमित पराशर, मंगलम भारद्वाज, अमिय कश्यप, सरोज कुमार, संजय चौधरी, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article