भीम संवाद को लेकर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार की अगुआई में हजारों कार्यकर्ता हुए पटना रवाना

DNB Bharat

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पटना के वेटरनरी कॉलेज के मैदान में भीम संवाद एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पटना के वेटरनरी कॉलेज के मैदान में भीम संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस भीम संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में जदयू कार्यकर्ताओं का खासा उत्साह देखा गया।

- Sponsored Ads-

भीम संवाद को लेकर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार की अगुआई में हजारों कार्यकर्ता हुए पटना रवाना 2

इसी कार्यक्रम को लेकर चंडी प्रखंड के जैतीपुर मोड से हजारों जदयू कार्यकर्ताओं का जत्था जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार की अगुवाई में पटना की ओर रवाना हुआ। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील ने कहा कि यह संवाद एवं सम्मान समारोह लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बिगुल फूंकने का काम करेगी।

इस भीम संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है इसलिए संविधान की रक्षा के लिए आज यह भीम संवाद का शंखनाद किया जा रहा है। शोषित वंचित एवं गरीब वर्ग के लोगों के लिए बीजेपी संविधान के माध्यम से हर क्षेत्र में हकमारी कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article