बछवाड़ा में खाना बनाने के दौरान फूस के घर में लगी भीषण आग, भाई-बहन गंभीर रूप से झुलसे; सब कुछ जलकर राख

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सुरों वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार की रात खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो फूस के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में एक किशोरी और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायल की पहचान शंभू दास की 14 वर्षीय पुत्री सुशीला कुमारी और भाई बिट्टू कुमार के रूप में की गयी है। दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया।

- Sponsored Ads-

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है। ग्रामीणों दीपक दास ने बताया कि  पीड़ित शंभू दास की पत्नी चंपा देवी रात में मिट्टी के चूल्हे पर जलावन से खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली एक छोटी सी चिंगारी फूस की छत में जा लगी। रात का समय होने और फूस के सूखे होने के कारण आग ने तेजी से रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते दो घरो को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

बछवाड़ा में खाना बनाने के दौरान फूस के घर में लगी भीषण आग, भाई-बहन गंभीर रूप से झुलसे; सब कुछ जलकर राख 2स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पंपसेट और चापाकल के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था। आग लगने के दौरान चंपा देवी ने जीविका समूह से स्वरोजगार के लिए 50 हजार रुपये का लोन लिया था, जो आग में जल गया। वही घर में रखा अनाज, कपड़े, महत्वपूर्ण कागजात और बिस्तर पूरी तरह जल चुके हैं। वार्ड प्रतिनिधि चुन्नू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार अत्यंत निर्धन है।

बछवाड़ा में खाना बनाने के दौरान फूस के घर में लगी भीषण आग, भाई-बहन गंभीर रूप से झुलसे; सब कुछ जलकर राख 3अब तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है, जिसके कारण वे फूस के कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। अगर उनके पास पक्का मकान होता, तो शायद यह बड़ी क्षति टाली जा सकती थी। इस संबंध में प्रभारी अंचलाधिकारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि आग लगने की आधिकारिक सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि राजस्व कर्मचारी द्वारा स्थल निरीक्षण कराया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित सरकारी सहायता और मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।

Share This Article