1 घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर और उजियारपुर प्रखंड में भीषण आगलगी कि घटना में लाखों के सामनों के नुकसान होने का अनुमान है। वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत छोटी गोही गांव में भीषण आगलगी की घटना सामने आई, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
इस घटना में टेंट व्यवसायी का भारी नुकसान होने का अनुमान है।बताया जाता है कि अचानक टेंट गोदाम में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुआ।
बाद में काफी मशक्कत के दमकल और ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में टेंट गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस आगलगी में लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।वही पीड़ित टेंट हाउस संचालक मोहम्मद परवेज ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एक व्यक्ति को आग लगाकर मौके से भागते हुए देखा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। वही दूसरी घटना उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत योगी चौक स्थित विश्वकर्मा प्लाई एंड हार्डवेयर की दुकान की है जहां अचानक आग लग गई।इस आगलगी कि घटना में भी लाखों के सामान के नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। अचानक आग लगने से आसपास अफरा तफरी मच गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। वही इस आगलगी की घटना के 1 घंटे बाद घटनास्थल पर दमकल की टीम के पहुचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट