श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला यात्री से बदमाशो ने किया चैन की छिनतई

DNB Bharat Desk

 

भिड़ होने का बंदमाशो ने उठाया फायदा, बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान एक महिला से बदमाशों ने सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि महिला बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना जाने के लिए आई थी। श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर पहुंची इसी दौरान महिला जब इन पर चढ़ने लगी।

- Sponsored Ads-

श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला यात्री से बदमाशो ने किया चैन की छिनतई 2इसी दौरान भीड़ में शामिल एक बदमाश ने महिला की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। महिला को जब अपने सोने की चेन की छिनतई का आभास हुआ तो वह चिक चिक कर रेलवे स्टेशन पर ही रोने लगी।

श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला यात्री से बदमाशो ने किया चैन की छिनतई 3महिला ने रेल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिनों इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भीड़ भाड़ में चिंताएं होते रहती है। बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन भगवान भरोसे ही है। वही रेल प्रशासन ने महिला की सोने की चेन की छिनतई की बात को सिरे से से नकार दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article