बीपीएससी ने की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा की तारीख की घोषणा, दो पालियों में ली जाएगी परीक्षा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बीपीएससी के माध्यम से होने वाली ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी, पहली पाली 10:30 बजे सुबह से दोपहर 12:30 तक और 02:00 बजे से 04:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा 7 से 10 जुलाई तक आयोजित की जायेगी। 7 जुलाई को पहली पाली में फार्मास्यूटिक्स (इकाई I) और दूसरी पाली में फार्मास्यूटिकल विश्लेषण (इकाई II), तो 8 जुलाई को पहली पाली में मेडिसिनल केमिस्ट्री (इकाई I) और दूसरी पाली ।e फार्माकोग्नोसी (इकाई II) की परीक्षा ली जाएगी।

- Sponsored Ads-

9 जुलाई को पहली पाली में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं हेल्थ एजुकेशन (इकाई I) और दूसरी पाली में फार्माकोलॉजी एवं टॉक्सिकोलॉजी (इकाई II) जबकि 10 जुलाई को फार्माक्यूटिकल जुरिसप्रूडेंस एवं हॉस्पिटल फार्मेसी और दूसरी पाली में माइक्रोबायोलॉजी (इकाई II) की परीक्षा आयोजित की जायेगी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने बीपीएससी के माध्यम से ड्रग इंस्पेक्टर के 55 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इंटरव्यू में सफल छात्रों का चयन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article