बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

पासरहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तेल टैंकर गाड़ी में जबरदस्त सामने से धक्का मार दिया था।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट गांव के रहने वाले राजेंद्र महतो का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि विकास कुमार पेसे से उपचालक था। और वह 13 अप्रैल को खगड़िया से तेल टैंकर गाड़ी लेकर वह अपने घर वापस लौट रहा था।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2तभी पासरहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तेल टैंकर गाड़ी में जबरदस्त सामने से धक्का मार दिया था। इस हादसे में उपचालक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई। इस मौत की खबर परिजनों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article