बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

शादी की खुशी का माहौल मातम में छा गया।

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव में विधुत करेंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक मसुराज गांव निवासी राम नुनु यादव का 18 वर्षीय पुत्र भुल्ला है। यह घटना शुक्रवार की देर संध्या घटी। युवक की मौत से परिजनों में क्रंदन मच गया। शादी की खुशी का माहौल मातम में छा गया।

- Sponsored Ads-

मृतक के चचेरी बहन की शादी 11 अगस्त को होने वाली थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की चचेरी बहन व राम रतन यादव की पुत्री की शादी 11 अगस्त को होने वाली थी। घर में खुशी का माहौल था। कुटुंब व परिजन आए हुए थे। घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा होने वाली थी। मंगल गीत गाए जा रहे थे। घर में उत्सवी माहौल था।

इसी दौरान घर में किसी खुले बिजली तार की चपेट में आ जाने से भुल्ला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना से शादी का उत्सव का स्थान चीख पुकार ने ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार शादी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article