बेगूसराय में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के संयोजन में निकाला गया तिरंगा यात्रा

जिले भर के हजारों राष्ट्रवादी लोग तिरंगा यात्रा में हुए शामिल।
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत पूरे देश भर के हरेक जिलों में निकाला जा रहा है तिरंगा यात्रा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सेना के शौर्य का बखान किया और पीएम मोदी के संदेश के बारे में जानकारी दी।
डीएनबी भारत डेस्क
भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए जिला भाजपा बेगूसराय के द्वारा शहर के हर हर महादेव चौक से लेकर शहीद स्थल तक जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के संयोजन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्वयं केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह कर रहे थे। तिरंगा यात्रा हर हर महादेव चौक होते हुए पटेल चौक ,मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए शहीद स्थल तक तिरंगा यात्रा पहुंची. शहीद स्थल पर पुष्पांजलि कर यात्रा को समाप्त किया गया। हजारों राष्ट्रवादी युवाओं के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था वही काफी संख्याओं में महिलाएं भी हाथों में बड़ा तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल थी।
मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सेना के सौर्य को सलाम करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनके आकाओं के सीने पर दागी गई मिसाइल है. यह भारत की रणनीतिक परिपक्वता, निर्णायक नेतृत्व और तीनों सेनाओं के शौर्य का वैश्विक उद्घोष है. भारत ने दिखा दिया है कि वह बिना युद्ध की घोषणा किए दुश्मन की सीमा में घुसकर जवाब देने में सक्षम है. भारतीय वायुसेना ने मात्र 90 मिनट में पाकिस्तान पर इतने मिसाइल दागे कि वह घुटनों पर आ गया। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया और विकसित भारत है जो दुश्मनों के घरों में घुसकर उसको नस्त नाबूत करना जानता है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के पास अग्नि, ब्रह्मोस आकाश जैसे भारत में निर्मित मिसाइल हैं जो दुश्मनों के युद्ध मे छक्के छुड़ा सकते है। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ने की क्षमता रखता है इसी का नतीजा है कि आज भारत ने पाकिस्तान को उसके घर मे घुसकर धूल चटा दी है। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश के सेना को खुली छूट दी और सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया एवं आतंकवादियों के सभी ठिकानों को नष्ट नाबूत किया। जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि सेना के सम्मान में यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं की पूरे देश के राष्ट्रवादी नागरिक व सेना के साथ है और सेना के इस वीरता को सलाम करती है। तिरंगा यात्रा में लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार ,सुमित सनी मृत्युंजय कुमार वीरेश ,जिला मंत्री शुभम कुमार ,जिला प्रवक्ता अमित कुमार भाजपा नेता प्रभाकर राय संजीव सिंह वशिष्ठ नारायण सिंह सहित हजारो कार्यकर्ता एवं राष्टवादी नागरिक मौजूद थे।
डीएनबी भारत डेस्क