किसान सम्मान निधि के 19 वीं किश्त के हस्तानांतरण का लाइव सह किसान मेला का हुआ उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/देश के किसानों को आगे ले जाने के लिए सभी को किसान हित की बात करनी चाहिए। किसानों को अपने हक के लिए संघर्ष करते रहना होगा। यह बात चेरियाबरियारपुर के विधायक राजवंशी महतो ने किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम सह मेला के उद्घाटन के मौके पर सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में कहीं। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है।

- Sponsored Ads-

किसान सम्मान निधि के 19 वीं किश्त के हस्तानांतरण का लाइव सह किसान मेला का हुआ उद्घाटन 2किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया तथा अपने अंदर छिपी हुई गुणों को एक दूसरे के साथ साझा किया। केंद्र प्रधान डॉ राम पाल ने जिले के कई प्रगतिशील किसानों का उदाहरण दिया जिनके द्वारा खेती कार्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान है, अन्य किसानों को उनकी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया । केंद्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों जैसे आवारा पशु प्रबंधन मॉडल, पेड़ के बदले पेन, धान नर्सरी व्यवसाय, सहभागी बीज उत्पादन कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती आदि के बारे में भी जानकारी साझा किया गया।

किसान सम्मान निधि के 19 वीं किश्त के हस्तानांतरण का लाइव सह किसान मेला का हुआ उद्घाटन 3महिला किसानों ने हरित खाद के व्यवहार की भी जानकारी दी। इस अवसर पर किसान सम्मान निधि के 19 वीं किश्त के हस्तानांतरण का लाइव किसानों को दिखाया गया। किसान प्रधानमंत्री के भाषण को सुनकर लाभान्वित हुए। मौके पर एमडीएम के डीपीएम धीरज कुमार, वैज्ञानिक डॉक्टर विपिन कुमार, डॉक्टर पाटिल सहित सभी वैज्ञानिक व प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article