शिक्षकों की समस्या को शिक्षक ही बेहतर ढंग से सदन में उठा सकता है : डॉ. सुरेश प्रसाद राय

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय):बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने मंगलवार को तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।

- Sponsored Ads-

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को एक शिक्षक से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पिछले 12 वर्षों से निर्वाचित जनप्रतिनिधि ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में पर्याप्त रूप से नहीं उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 वर्षों के कार्यकाल में शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदन में 12 मिनट भी आवाज नहीं उठाई गई।

शिक्षकों की समस्या को शिक्षक ही बेहतर ढंग से सदन में उठा सकता है : डॉ. सुरेश प्रसाद राय 2डॉ. राय ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना आशीर्वाद देकर उन्हें विधान परिषद में पहुंचाएं, ताकि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पूरे बिहार के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के हक-हकूक की लड़ाई सदन में मजबूती से उठाई जा सके। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ को भी मजबूती मिलेगी।

इस दौरान जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव रणजीत कुमार, राज्य कार्य समिति सदस्य डॉ. सुदर्शन कुमार, प्रमंडल संयुक्त सचिव डॉ. मुकेश कुमार, प्रमंडल कार्य समिति सदस्य अरुण कुमार हरि, जिला कार्य समिति सदस्य रामसुदीन महतो, भगवानपुर प्रखंड सचिव संतोष दास सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षकों की समस्या को शिक्षक ही बेहतर ढंग से सदन में उठा सकता है : डॉ. सुरेश प्रसाद राय 3कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय दादूपुर के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार रवि, उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदौली के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय दहिया के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, बनवारीपुर कॉलेज के प्रोफेसर ब्रजेश कुमार, दहिया कॉलेज के प्रोफेसर संजय कुमार सानू सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी शामिल हुए।

Share This Article