समस्तीपुर: दलसिंहसराय स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। जिला के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस में भारी मात्रा में प्रतिबंधित ब्रांडेड शराब बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ पुलिस बीती रात करीब 12.30 बजे दो शराब कारोबारियों को भारी मात्रा में प्रतिबंधित ब्रांडेड शराब के साथ गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

तत्पश्चात आरपीएफ पुलिस ने आगे की कारवाई के लिए जीआरपी थाना समस्तीपुर को भेज दिया।इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि आरपीएफ पुलिस ने बीती रात करीब साढ़े बारह बजे  दलसिंहसराय के प्लेटफार्म नंबर दो से दो कारोबारियों को भारी मात्रा में प्रतिबंधित ब्रांडेड शराब के साथ गिरफ्तार करने पर आगे की कारवाई के लिए समस्तीपुर रेल थाना को सौंपा है।

समस्तीपुर: दलसिंहसराय स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 2उन्होंने बताया कि पकड़े गए कारोबारियों में बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड नंबर चार का सुशील कुमार पिता शंकर महतो और इसी थाना क्षेत्र के साठ रसीदपुर वार्ड नंबर नौ के सूरज कुमार पिता टिंकू साह शामिल है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कांड संख्या 53/26 दर्ज कर गिरफ्तार किए गए दोनों कारोबारियों को जेल भेज दिया है।

Share This Article