बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को हत्या कर शव को पेड़ में फंदे से लटकाया

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को हत्या कर शव को पेड़ के फंदे से लटका कर छोड़ दिया।  हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही घटनास्थल पर लोगों की काफी देर लग गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा बहियार की है। मृतक युवक की पहचान मनसूरचक थाना क्षेत्र के समसा वार्ड नंबर 7 के रहने वाले राम बहादुर राय का पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि रोहित कुमार पटना से अपने घर आने का बात परिजनों को कहा था।

लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों बताया है कि वह घर वापस नहीं लौटा तो काफी खोजबिन किया। लेकिन कोई आता पता नहीं चल सका। फिर बाद में पता चला कि बछवाड़ा के पास एक बहियार में रोहित कुमार का शव पेड़ से टंगा हुआ है। उन्होंने बताया है कि रोहित कुमार को पहले हत्या कर दिया ।उसके बाद शव को पेड़ से टांग दिया। उन्होंने बताया है कि अपराधियों ने हत्या कर उसके पॉकेट में सुसाइड नोट डाल दिया। जिससे लोग समझे कि रोहित कुमार सुसाइड कर लिया। फिलहाल इस घटना की सूचना बछवारा थाना पुलिस को लगी।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को हत्या कर शव को पेड़ में फंदे से लटकाया 2मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरू की तो युवक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें राहुल कुमार मंसूरचक लिखा हुआ है। हालांकि शव की स्थिति को देखते हुए लोगों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि इसके अपराधियों के द्वारा अन्यत्र हत्या कर शव को यहां पेड़ से लटका दिया गया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। फिलहाल युवक के जेब से बरामद कागज के आधार पर इस इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों से संपर्क के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है।फिलहाल लोगों के द्वारा कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article