घायल पति का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे कराया गया है, घटना शहर के नागदह मुहल्ले की है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे रिश्ते मे लगने वाले एक साढ़ू द्वारा अपने व्हाट्सएप पर पत्नी का फोटो लगाए जाने और उससे वाटसप पर कॉल पर बात करने का विरोध करना एक पति को उस वक्त महँगा पड़ गया जब साढ़ू और साला द्वारा पति की गंभीर रूप से पिटाई किए जाने का एक मामला सामने आया है। मारपीट की घटना मे घायल पति का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे कराया गया है। घायल पति का आरोप है की उसकी पत्नी का उसके साढ़ू से कुछ गलत संबंध है।
जिसके कारण ही उसकी पत्नी द्वारा अक्सर उसे धमकाया जाता है। इतना ही नहीं इसका विरोध करने पर साढ़ू और साला द्वारा उसकी गंभीर रूप से पिटाये भी की गई है। घटना शहर के नागदह मुहल्ले की है। घायल पति की पहचान बेगूसराय के नागदह वार्ड नंबर ग्यारह के रहने वाले स्वर्गीय ब्रह्मदेव महतो के पुत्र अशोक महतो के रूप मे हुई है। घायल सुनील महतो ने बताया की उसकी पत्नी अक्सर अपने जीजा से वाटअप कॉल पर बात किया करती है। इतना ही नहीं उनका साढ़ू अपने वाटअप पर उसकी पत्नी का फोटो लगा रखा रखा है। जिसका विरोध उसके द्वारा किया जाता है।

इसी कारण आज उसके बड़े साढ़ू और साला द्वारा दो हजार वकाया रूयया के विवाद मे उसकी जमकर पिटाई की गई। इस मामले मे घायल पति द्वारा यह भी बताया गया की आज से डेढ़ महीना पहले उसकी पत्नी उसके साढ़ू से वाटप्प पर बात कर रही थी जिसको देखने के बाद उसके द्वारा इसका विरोध जताया गया गया था। जिससे नाराज उसके बड़े साढ़ू और साला ने दो हजार बकाया रुपया के विवाद मे उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। घायल पति अशोक महतो का आरोप है की उसकी पत्नी का उसके जीजा से अवैध संबंध है। जिसके कारण उसकी पत्नी उसे धमकी देती रहती है।। इसी क्रम मे आज उसकी दोनों के द्वारा पिटाई की गई है।फिलहाल आरोप – प्रत्यारुप के बीच मारपीट के इस इस मामले मे पुलिस जाँच के बाद ही इस घटना का उदभेदन हो पायेगा।